युवक ने लगाई फांसी पढ़े पूरी खबर

द फाँलो न्यूज
सूरजपुर। घरेलू विवाद के कारण एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी लीला समाप्त कर लिया है। बताया गया है कि नगर के जेलपारा का 26 वर्षीय नरेश सोनी नगर में आटो चलाने का काम करता था। प्रतिदिन की भांति गुरुवार की सुबह भी वह आटो लेकर गया था। जहां से वह देर रात घर लौटा और पत्नी से खाने की मांग की। उसकी पत्नी ने उसे खाना नहीं बनाने की जानकारी दी तो दोनो के मध्य विवाद हो गया। जिसके बाद महिला पड़ोस में ही स्थित अपने मायके चली गई। सुबह जब वह लौटी तो घर का दरवाजा बंद था। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो मोहल्ले के लोगो की मदद से दरवाजे का कुंदा तोड़कर जब लोग अंदर घुसे तो घर के कमरे में नरेश का शव फांसी पर झूलता मिला। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस को मामले की सुचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से पीएम पश्चात शव परिजनों को सौप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।
