महिला रक्षा टीम को मिली गुम,महिला,सकुशल परिजनों तक पहुंचाया

सूरजपुर। सूरजपुर पुलिस के महिला रक्षा टीम क्षेत्र में स्कूली छात्राओं वं महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार सक्रिय रहकर स्कूल-कालेजों के पास पेट्रोलिंग कर संदिग्धों पर कड़ी नजर रख रही है। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर के आसपास भ्रमण कर रही थी इसी दौरान एक महिला स्कूल के गेट के पास रोते हुए दिखाई दी। रक्षा टीम के द्वारा महिला से बढ़े आत्मीयता से उसका नाम-पता पूछा गया और प्राप्त जानकारी के आधार पर चौकी बसदेई पुलिस से सम्पर्क किया गया। जानकारी मिली कि महिला 2-3 दिन पहले बिना बताए घर से कहीं चली गई थी जिसका गुम इंसान भी दर्ज है। गुम महिला के परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें बुलाकर महिला को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!