संगवारी प्रशिक्षण (पिंक बूथ )

सूरजपुर/१४ नवंबर २०२३/ विधानसभा निर्वाचन २०२३ में पिंक बूथ मे महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जानी है। जिनका प्रशिक्षण जिला पंचायत सूरजपुर के सभा कक्ष में रखा गया था। जिला पंचायत सूरजपुर के सभा कक्ष में मास्टर ट्रेनर्स शम्भू प्रसाद निषाद एवं डी.एस. लकडा के द्वारा विस्तार पूर्वक यह प्रशिक्षण उपस्थित महिलाओं को दिया गया। पिंक बूथ के लिए ७२ महिलाएं प्रशिक्षण स्थल पर मौजूद थी। जिसमें महिला बाल विकास से १० महिला सुपरवाइजर और सभी ०६ विकासखण्डों से १०-१० की संख्या में महिला व्याख्याता/शिक्षक उपस्थित थी।