मौसम मिजाज बिगड़ा, गर्मी से लोगो को मिली राहत…
दोपहर होते ही मौसम का मिजाज बदल गया

सूरजपुर. जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज दोपहर में हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही कई हिस्सों में भी मौसम में बदलाव आया है। तो वही तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। मतदान के दिन ऊपरवाले ने जिले के मतदाताओं के लिए उमस भरी गर्मी से राहत दी है। सुबह तेज धूप गर्मी के बाद दोपहर होते ही मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर ढलती हुई सुहानी शाम में तब्दील हो गई। जिससे मतदाताओं सहित नगर के लोगो को गर्मी से राहत मिली। शाम होते ही जिले का मिजाज दिलकश सुहाना हो गया। फिलहाल उमस गर्मी से लोगो को काफी राहत मिली है मौसम के बदलते ही लोग कुल कुल हो गए।