बिहारपुर में मतदाता जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन

सूरजपुर – जिला प्रशासन कार्यालय कलेक्टर महोदय और जिला पंचायत सीईओ के दिशा निर्देश में शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बिहारपुर दोनों के संयुक्त प्रयास में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत ३ फरवरी को बिहारपुर चांदनी में मतदान के लिए सभी लोगों को जागरुक करते हुए एक महान रैली निकालकर मतदाता जागरूकता अभियान को लोकसभा चुनाव के तहत आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया, इस कार्यक्रम का संचालन शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर के प्रोफेसर नोडल, स्वीप नोडल, सूरजपुर जिले से नियुक्त अग्नि वीर भरती- २०२४ के नोडल धीरेंद्र कुमार जायसवाल और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बिहारपुर के प्राचार्य नारायण शर्मा जी के द्वारा किया गया एवं विद्यालय स्तर के सभी शिक्षक गण और महाविद्यालय स्तर के सभी शिक्षक गण इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग किया।
