हत्या के मामले मे उदयपुर पुलिस को मिली सफलता आरोपी गिरफ्तार।

सरगुजा अंबिकापुर उदयपुर।पूरन सिंह अगरिया एवं बसंत के बीच खाना बनाने की बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था जो मृतक रामरतन द्वारा बीच बचाव करने पर आरोपी द्वारा आवेश मे आकर हाथ मे रखे फावड़ा से मृतक पर जानलेवा हमला कर दिया, जो इलाज पश्चात रामरतन मौत हो गया, मामले की मर्ग डायरी पुलिस सहायता केंद्र से प्राप्त होने पर जांच विवेचना कर आरोपी के खिलाफ सदर धारा 302 भा.द.वि.का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।
आरोपी पूरन सिंह अगरिया साकिन केदमा को उसके घर पर दबिश देकर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा आवेश मे आकर हत्या की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा हैं आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया गया हैं।
