जनजातीय गौरव पखवाड़ा, विकासखंड में प्रतियोगिताओं का हो रहा आयोजन

सूरजपुर।भारत सरकार द्वारा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया गया है। जिसके अनुसार 01 नवंबर से 15 नवंबर तक समस्त स्कूलों में जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अनुरूप जिले के प्रत्येक विकासखण्ड के स्कूलों में एकल एवं नृत्य प्रतियोगिता, नाटक, मॉडल मेकिंग का निर्माण किया गया। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, रायपुर छ०ग० के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम में जनजातीय गौरव पखवाड़ा और भारतीय समाज एवं विरासत में आदिवासियों के योगदान पर जश्न मनाया जा रहा है।
