जिला पंचायत सीईओ के स्थानांतरण

पर सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित

सूरजपुर। राज्य शासन के हालिया स्थानांतरण आदेश के तहत सूरजपुर जिले में पदस्थ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू का स्थानांतरण उद्योग संचालनालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में किया गया है। इसी क्रम में एसडीएम भैयाथान सागर सिंह का स्थानांतरण कबीरधाम जिले के लिए किया गया है। जिले में दोनों अधिकारियों का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय एवं उल्लेखनीय रहा।स्थानांतरण के उपरांत शुक्रवार को साधुराम सेवा कुंज में दोनों अधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती साहू वं सिंह ने जिले में किए गए कार्यों और अनुभवों को साझा किया। उन्होंने सूरजपुर जिले में मिले सहयोग और साथ के लिए समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों वं कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया। समारोह में कलेक्टर एस. जयवर्धन ने कहा कि दोनों अधिकारी अत्यंत समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक दायित्व का कुशलता से निर्वहन किया, जो प्रशासनिक दृष्टिकोण से अनुकरणीय है।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों को ससम्मान विदाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Back to top button
error: Content is protected !!