सूरजपूर:भारतीय स्टेट बैंक शाखा विश्रामपुर के शाखा प्रबंधक का स्थानांतरण

सूरजपूर:भारतीय स्टेट बैंक शाखा विश्रामपुर के शाखा प्रबंधक का स्थानांतरण नवीन कुमार का राजिम हो गया है ।जानकारी के अनुसार शाखा प्रबंधक नवीन कुमार 13 जून 2020 को बिश्रामपुर स्टेट बैंक शाखा के प्रबंधक का दायित्व संभाला था, इस दरमियान अपनी मिलनसार प्रवृत्ति एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व से अपनी उपभोक्ताओं मे अपनी बेहतरीन छवि से शाखा का अच्छा व्यवसाय दिया था। नवीन कुमार 3 वर्षों तक अपनी सेवाएं विश्रामपुर शाखा को दी ,इनके स्थान पर हैदराबाद से स्थानांतरित होकर विश्रामपुर स्टेट बैंक शाखा का नए शाखा प्रबंधक संजय कुमार आर्या होंगे!

Back to top button
error: Content is protected !!