थर्ड जेंडर मतदाता विद्या बघेल ने वोट देकर, लोकतंत्र के महापर्व में सुनिश्चित की अपनी भागीदारी

लोकसभा निर्वाचन 2024

लोकसभा निर्वाचन 2024

सूरजपुर – तीसरे चरण के अंतर्गत आज मतदान दिवस के दिन,थर्ड जेंडर विद्या बघेल ने घर से अपने कदम तय मतदान केंद्र की ओर बढ़ाकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मतदाता पहचान पत्र लेकर घर से मतदान डालने के लिए वो कार से निकलीं और मिडिल स्कूल देव नगर (मतदान केंद्र क्रमांक 72) पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र से निकलने पर उनके चेहरे पर खुशी के भाव थे। वोट डालने के पश्चात उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत देन मतदान का प्रयोग कर, उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने मतदान केंद्र में प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था की तारीफ़ भी की।

उनके अलावा थर्ड जेंडर सुशील दास द्वारा भी ग्राम पंचायत कैलाशपुर के मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!