मां गढ़वतिया देवी धाम में लगे घंटा को ले गए चोर

सूरजपुर जिले के दूरस्थ अंचल क्षेत्र चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में विराजी गढ़वतिया देवी धाम से विगत दिनों अज्ञात व्यक्ति घंटा चोरी करके ले गए। इसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली, समिति के सचिव, सदस्य एवं थाना प्रभारी बिहारपुर मनोज सिंह ने थाना स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंच कर जांच की और घंटा का खोजबीन शुरू किया गया। बता दें कि मां गढ़वतिया देवी धाम ग्राम पंचायत महुली के घने जंगलों में ऊंचे पहाड़ों पर स्थित है।बहरहाल पुलिस चोरों के तलाश में लगी है।

Back to top button
error: Content is protected !!