सूरजपूर:कृष्ण कुंज के वृक्षों ने लेना शुरू किया आकार@.!

डीएफओ ने किया स्थल निरीक्षण
सूरजपुर:! नगर पालिका सूरजपुर स्थित नमदगिरी रोड के कृष्ण कुंज में पौधों के संरक्षण के लिए प्रतिदिन पौधों में सिंचाई की जा रही है। मात्र एक वर्ष में ही कृष्ण कुंज ने हरे-भरे वृक्षों के रूप में अपना आकार लेना शुरू कर दिया है। स्थल का रकबा 6 एकड़ है। जिसमें रोपित किए जाने वाले पौधों की संख्या 2210 है। जहां पर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने वाले और भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन देने वाले बरगद, पीपल, कदम्ब, आम, ईमली, बेर, जामुन, शहतुत, अनार, नीम, आंवला जैसे अन्य वृक्षों का रोपण शामिल है!
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप कृष्ण कुंज में वृक्षारोपण से जन-जन को जोड़ना और सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के वृक्षों के रोपण करने का कार्य किया जा रहा है। इससे पौधे के संरक्षण और विकास के साथ ही नगर वासियों को स्वच्छ वातावरण में घूमने-फिरने की अच्छी सुविधा मिल रहा है। जिसका शुभारंभ कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया गया था!
डीएफओ संजय यादव ने कृष्ण कुंज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पौधों के संरक्षण के लिए विभाग के द्वारा पौधों की सिचाई नियमित रूप से कराई जा रही है और समय समय पर आवश्यकता अनुरूप पौधों को खाद दिया जा रहा है! उन्होंने आगे कहा कि शहर के बीचों बीच स्थित इस कृष्ण कुंज को यहां के स्थनीय जनों के द्वारा भी विशेष संरक्षण प्राप्त है। यहां के आसपास के लोग पर्यावरण प्रेमी है!
जिसके चलते उनके द्वारा भी पौधों की देखभाल की जा रही है! जो कि युवाओं को पर्यावरण के साथ जोड़ के कृष्ण कुंज के उद्देश्य को सार्थक करता है!
