ओड़गी विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लुल्ह, बैजनपाठ,महुली, व छतरंग का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

द फाँलो न्यूज

सूरजपुर/आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने विकासखण्ड ओड़गी के दूरस्थ ग्राम लुल्ह, बैजनपाठ, महुली, छतरंग के मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने महुली ग्राम के उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। महुली ग्राम में लोगों की आबादी लगभग 1400 है। ग्राम में पहुंचकर कलेक्टर ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनसे बात कर समस्याओं को जाना। ग्रामीणों से सर्वप्रथम बिजली तथा पानी की समस्या बतायी। कलेक्टर पेंशन और राशन समय पर मिल रहा की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए गांव में साफ-सफाई रखने जागरूक किया और बताया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए साफ पर्यावरण आवष्यक है। उसके पश्चात् कलेक्टर मतदान क्रमांक 01 ग्राम लुल्ह पहुंचे। जहां आगंनबाड़ी केन्द्र को मतदान केन्द्र बनाया गया है। उपस्थित लोगों से चर्चा करते हुए उन्होंने सभी को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपने मताधिकार प्रयोग अवश्य करें। जिससे यहां और विकास हो सके। उन्होंने बताया कि यहां के लोगों के लिए बाइक एम्बुलेंस की सुविधा रखी गयी है। लुल्ह ग्राम से भारी बारिष के बीच ग्राम बैजनपाठ पहुंचे। उन्होंने वहा पर लोगों से बात चीत कर उनका हालचाल जाना और खेती बाड़ी के बारे में पूछा। बैजनपाठ के लोगों ने बताया कि उनको पेंशन और राशन लेने के लिए खोहिर जाना पड़ता है। जो पहाड़ से 5 किलोमीटर नीचे है। ग्रामीणों ने कलेक्टर के सामने जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग रखी। कलेक्टर ने बताया कि सभी लोग एक साथ अपनी जाति वार (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग) ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पास कराने के साथ यह बताये की इनकी पीढ़ी 1950 से पहले यहां रहती थी और इनकी जाति ये है। सब लोग सामूहिक रूप से आवेदन करेंगे तब जाकर सबका जाति प्रमाण पत्र बन जायेगा। उसके बाद कलेक्टर दुस्तथ ग्राम छतरंग पहुंचे। उन्होंने उप स्वास्थ्य केन्द्र छतरंग का निरीक्षण किया। उसके बाद वे मतदान केन्द्र क्रमांक 33 छतरंग पहुंच कर भवन का निरीक्षण किया। लाइट, पानी, शौचालय की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछते हुए। खूब पढ़ने, खूब खेलने और पौष्टिक भोजन खाने के निर्देष दिये।

इस दौरान एसडीएम भैयाथान सागर सिंह राज, जनपद सीईओ रनबीर साय, तहसीलदार बिहारपुर संजय शर्मा, पीओ महेन्द्र कुहवाहा, निवास चन्द कुषवाहा सहित कर्मचारी अधिकारी रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!