जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों एवं बिहारपुर समूह जल प्रदाय योजनाओं के कार्यों का कलेक्टर द्वारा किया गया निरीक्षण

सूरजपुर /०७ दिसंबर २०२३/ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज बिहारपुर में जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत बिहारपुर समूह जल प्रदाय योजना जिसकी लागत रू.२८३५.४० लाख है,से १९ ग्राम की लगभग २७००० जनसंख्या लाभान्वित होंगी। इन १९ ग्रामों में लगभग ७९०० परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिया जाएगा जिससे उन्हें शुद्ध पेय जल प्राप्त होगा। कलेक्टर द्वारा ३.०० एम.एल.डी. जल शोधन संयंत्र स्थल, इंटेकवेल ६.० मीटर व्यास २७ मीटर ऊंचाई के कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित ठेकेदार को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए भूमि संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का निराकरण त्वरित करने हेतु राजस्व अधिकारी को दिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!