सूरजपुर-संत माता कर्मा की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। 

इस अवसर पर माता कर्मा के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया

परम श्रद्धेय संत माता कर्मा जयंती के शुभ अवसर पर तहसील साहू संघ

सूरजपुर नगर के माता कर्मा चौक पर पुरोहित द्वारा विधिवत पूजा अर्चना हवन आरती कर खिचड़ी का भोग लगाकर माता कर्मा की जयंती मनाई गई सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने माता कर्मा के बताए हुए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया एवं उनकी जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि किस तरह माता कर्मा ने दमन के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सामाजिक जनों को न्याय दिलाया एवं भक्ति की पराकाष्ठा मिसाल पेश करते हुए भगवान कृष्ण को खिचड़ी खिलाया आज भी जगन्नाथपुरी में खिचड़ी का ही प्रसाद लगाया जाता है सामाजिक विकास में सबको मिलजुल कर प्रयास करने को कहा आज सायं काल अपने घर आंगन में पांच दीपक जलाने का आग्रह किया कार्यक्रम में साहू समाज के सरगुजा एवं सूरजपुर जिले के पूर्व अध्यक्ष रामकृपाल साहू, वर्तमान जिला अध्यक्ष जोखन लाल साहू, तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार साहू, कार्यकारी अध्यक्ष गैबी नाथ साहू तहसील सचिव शुशील कुमार साहू, राम प्राण साहू, युवा प्रकोष्ठ के मनीष दीपक साहू, तहसील उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार साहू, राजेश साहू पोड़ी, ओम प्रकाश साहू, रमेश कुमार साहू, भोला साहू, राजेश्वर साहू राकेश कुमार साहू, लालजी साहू राधेश्याम साहू, प्यारे साहू, दीपक साहू, वेद साहू, जवाहर साहू संतोष साहू, पवन कुमार साहू, महेंद्र साहू, मोहर लाल साहू उपस्थित सभी जनों ने महेंद्र साहू का जन्मदिन भी मनाया काफी संख्या में समाज के महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे

Back to top button
error: Content is protected !!