मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे दोनो पति-पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए है।

सूरजपुर,दतिमा मोड़- रिस्तेदारी से घर की और वापस जा रहे पति-पत्नी पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे दोनो बुरी तरह से घायल हो गए है। जिसमें पति की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है और आसपास में भगदड़ मच गई। ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियों के हमले से बच नहीं सके। जिन्हें उपचार के लिए सूरजपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुन्दा निवासी लदबु देवांगन, मोहरमनिया देवांगन दोनो पति-पत्नी दोनों ईट भट्टे में काम करते हैं। शनिवार की सुबह को राई मेंहमानी कर वापस घर जा रहे थे तभी दतिमा चौक में स्थित प्रतीक्षालय के पास मधुमक्खियों के झूंड ने उस पर हमला कर दिया। जिस समय उस पर हमला हुआ। आसपास के लोगों ने करंजी पुलिस को सूचना दी जिसके बाद चौकी में पदस्थ साहिब गनी सहित अनीश टॉप तत्काल मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा। मधुमक्खियों के चपेट में कई राहगीर भी आए। जिन्होंने अपना इलाज स्थानीय मेडिकल स्टोर में कराया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दतिमा चौक पर अकेसिया पेड़ में बड़ा आकार का मधुमक्खियों ने छाता लगा रखा है और अक्सर लोगों पर मधुमक्खियां लोगों पर हमला कर देती हैं। कई बार मधुमक्खियों का छत्ता हटाने को कहा गया है, लेकिन उनके हटाया नही गया है। इसके कारण वे अत्यधिक परेशान हैं। और पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है।

Back to top button
error: Content is protected !!