प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर नगर में आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गई।

सूरजपुर। प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर नगर में आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के भैयाथान रोड व मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल के मेन रोड स्थित निवास सहित नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़े गए तो वहीं अग्रसेन चौक में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हर्ष प्रदर्शन करते हुए जमकर आतिशबाजी करते हुए मिठाइयां बांटी गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू ने कहा की सरगुजा संभाग के लिए आज का दिन ऐतिहासिक दिन सरगुजा संभाग से मुख्यमंत्री बनाने के लिए मै केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं.भाजपा जिलामहामंत्री राजेश महलवाला ने कहा कि विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाये जाने से प्रदेश का चहुमुखी विकास होगा ओर हर वर्ग के लोगो की मंशानुरूप प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होगा।जिला कोषाध्यक्ष थलेस्वर साहू ने कहा की प्रदेश मे पहला आदिवासी मुख्यमंत्री देने का काम भी भाजपा ने किया है यही है भाजपा का सबका साथ सबका विकाश सबका विश्वास सबका प्रयास। रामकृपाल साहू, राजेश महलवाला, थलेश्वर साहू, जगदीश गुप्ता, डॉ चतुर्वेदी, सतीश गर्ग, आनंद सोनी, अरविन्द मिश्रा,संजू सोनी, प्यारे साहू,शैलू अग्रवाल भोला साहू प्यार साहू सरोज साहू सतीश जैन शिवशंकर साहू भुनेश्वर साहू किशन देवांगन कौशल्या सिंह हेमन्त बैगा विक्की सोनवानी शतबीर सिंह हरिनंदन सिंह हेमदास मिश्र सहित अन्य कार्यकर्त्ता शामिल थे l

Back to top button
error: Content is protected !!