प्रेमनगर ब्लॉक के ग्राम रामेश्वरम के जय सिंह सहित दस अन्य मजदूरों ने श्रम विभाग को पत्र लिख कर

मजदूरों ने श्रम विभाग से की बकाया
मजदूरी दिलाये जाने की मांग
सूरजपुर।जिले के प्रेमनगर ब्लॉक के ग्राम रामेश्वरम के जय सिंह सहित दस अन्य मजदूरों ने श्रम विभाग को पत्र लिख कर बकाया मजदूरी दिलाये जाने की मांग की है। मजदूरों के अनुसार प्रेमनगर के व्यवसायी हजारी लाल के मकान निर्माण कार्य मे उक्त लोगो ने मजदूरी का कार्य किया है। मजदूरों के अनुसार व्यवसाई ने आर्थिक तंगी की बात कह कर प्रति सप्ताह कम मजदूरी देता रहा और अब काम पूर्ण होने के बाद मजदूरी देने में आनाकानी कर रहा है।मजदूरों के अनुसार करीब एक दर्जन लोगों का दो लाख से अधिक का बकाया है।मजदूरों ने बताया कि श्रम विभाग को पत्र लिख कर मजदूरी दिलाये जाने की मांग की गई है।इस सम्बंध में व्यवसाई का पक्ष ज्ञात नही हो सका है।