छात्रों में अंग्रेजी भाषा सीखने की रुचि उत्पन्न करें शिक्षक

सूरजपुर – रामानुजनगर। पांच दिवसीय प्रथम चरण का  “स्पोकन इंग्लिश प्रशिक्षण” कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के प्रत्येक दिवस में अलग अलग बिंदुओं पर प्राथमिक शिक्षको का ग्रुप बनाकर दो शब्दो के समायोजन से नए शब्द बनाना, शब्दो का उच्चारण एवम अभ्यास कराना, डिबेट, आपसी वार्तालाप, शब्द ढूंढे, जैसे प्रक्रिया द्वारा मास्टर ट्रेनर सुशील केरकेट्टा, प्रशांत गाहीरे एवम विवेक जायसवाल ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण को रोचक बनाने के लिए दो पशु पक्षियों के नाम को मिलाकर नया नाम, स्वरूप को मिलाकर नये स्वरूप के पशु पक्षी बनाए गए। प्रशिक्षण के समापन सत्र को संबोधित करते हुए सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू ने कहा आज के समय में स्कूली शिक्षा के बाद संपूर्ण पढ़ाई चाहे वह टेक्निकल, प्रबंधन, न्यायिक या मेडिकल की हो अंग्रेजी माध्यम से ही होती है। हमारी कई संस्थानों की संपर्क भाषा अंग्रेजी है, देश के कई राज्यों में बिना अंग्रेजी बोले जॉब नहीं किया जा सकता। आप सभी को सतत मेहनत करके बच्चों में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान मजबूत करना होगा। बीआरसी हजारीलाल चक्रधारी ने शिक्षकों से कहा कि इस प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को अपने स्कूलों तक ले जाएं और छात्रों मेंअंग्रेजी बोलने और लिखने की क्षमता पैदा करें तभी आपके प्रशिक्षण लेने की सार्थकता सिद्ध होगी। अंग्रेजी के प्रति अपने पूर्व अवधारणा को निकालकर नए सिरे के काम करने की आवश्यकता है। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर पूर्व बीआरसी  घनश्याम दुबे का भी मार्गदर्शन व सानिध्य प्राप्त हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!