गुंज अभियान का सफल क्रियान्वयन में डटी सरगुजा पुलिस चंद घंटों में अनाचार का आरोपीत गिरफ्तार,

नाबालिग बालिकाओं के उत्पीड़न सम्बन्धी मामलो में गुंज अभियान का सरगुजा पुलिस द्वारा एक्टिव मोड संचालन, सीतापुर क्षेत्र में नाबालिग से अनाचार का मामला दर्ज होने पर हुई कार्यवाही

सरगुजा,अम्बिकापुर 21 मई । सामाजिक परिवेश में महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर जन जागृति व मामलों पर पुलिस को सूचना देने के लिए गुंज अभियान का आगाज सरगुजा पुलिस रेंज आईजी आईपीएस रामगोपाल गर्ग व तेज तर्रार महिला आईपीएस व सरगुजा पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के रचनात्मक कार्यशैली के तहत सरगुजा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है ‌‌। इसी कड़ी में बीते 20 मई को पुलिस थाना सीतापुर में प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि पत्थलगांव

के सहीबीर लकड़ा द्वारा प्रार्थिया की नाबालिग लड़की को गत वर्ष से शादी का झांसा देकर जबरन अनाचार करने के बाद जब उसकी तबियत बिगड़ी तो,नाबालिग ने घटना की सुचना परिजनों को दिया । वहीं दूसरी तरफ मामले पर सीतापुर पुलिस थाने में आरोपीत के विरुद्ध लिखित शिकायत पर धारा 376(2)(ढ) एवं पोस्को एक्ट कि धारा 5(एल),6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की पड़ताल में जुट गई। मामले कि जानकारी सें थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह द्वारा एएसपी सरगुजा विवेक शुक्ला, एसडीओपी सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल को अवगत कराया और इनकी सतत मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा आरोपीत सहीबीर लकड़ा निवासी पत्थलगांव जशपुर की घेराबंदी कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया जो उसके द्वारा नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर जबरन अनाचार करने की घटना कारित करना स्वीकार किया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी सहीबीर लकड़ा साकिन पत्थलगांव जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह,सहायक उप निरीक्षक शशि प्रभा दास, सहायक उप निरीक्षक नोहर साय, प्रधान आरक्षक रंजीत लकड़ा,आरक्षक पंकज देवांगन, मनोहर शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!