अमेटी से गिरफ्तार हुए अंतराज्यीय उठाईगीरी गिरोह के सदस्य, पुलिस ने चार आरोपीत व एक नाबालिग किया गिरफ्तार…

वैवाहिक कार्यक्रम में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर नाबालिग बालक के माध्यम से देते थे उठाइगिरी की घटना अंजाम,29000 रुपय एवं घटना मे प्रयुक्त मारुती स्विफ्ट कार एवं 05 नग मोबाइल किया गया जप्त।

अम्बिकापुर 23 मई 2023। चुनौतियां जितनी कठिन क्यों ना रहे यदि कुशल मार्गदर्शक व नेतृत्वकर्ता की मौजूदगी रहें तों काफी सहजता से सफलता दर्ज होती है और उसका अनुसरण अक्सर किया जाता है,इन पंक्तियों को हकीकत में तब्दील करने में सरगुजा पुलिस रेंज आईजी आईपीएस रामगोपाल गर्ग का मार्गदर्शन व सरगुजा पुलिस अधीक्षक आईपीएस श्रीमती भावना गुप्ता का कुशल नेतृत्व में सरगुजा पुलिस टीम ने।

वैवाहिक कार्यक्रमों में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर नाबालिग बालक के माध्यम से सुनियोजित तरीके से उठाईगीरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने के साथ ही अंतराज्यीय गिरोह के सदस्यों को अमेटी उत्तरप्रदेश राज्य से गिरफ्तार करने में सरगुजा पुलिस ने सफलता दर्ज किया है। उक्ताशय पर सामने आई जानकारी अनुसार बीते 05 मई को केदारपुर के राजू अग्रवाल ने थाना मणिपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 05 मई को उसके लड़के की शादी सामारोह के दरम्यान मेहमानो से उपहार में मिले लिफाफा को काले रंग के बैग में।

हाल के कुर्सी में रखा था, इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा काले बैंग को उठाकर फरार हो गया। खोजबीन करने पर होटल के सीसीटीवी फुटेज में 02 संदिग्ध लड़के दिखे जो बैग चोरी कर भागते दिखे है। इसके साथ ही बैग में करीब 90.000/- रूपये नगद होने की रिपोर्ट लिखित में प्रस्तुत करने पर अपराध क्रमांक 52/23 धारा 457,380. का अपराध पंजीबद्ध कर पड़ताल शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश पर एएसपी सरगुजा विवेक शुक्ला सीएसपी अम्बिकापुर आईपीएस स्मृतिक राजनाला व एसडीओपी अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में सरगुजा पुलिस टीम ने मामले की तफ्तीश करना शुरू किया गया।

जिसमें घटनास्थल एवं आस पास के सीसीटीवी फूटेज का बारीकी से जांच करने पर घटना मे प्रयुक्त वाहन मारुती स्विफ्ट कार की पहचान कर आरोपीतो की गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल की टीम ने आवश्यक तकनिकी जानकारी उपलब्ध कराई। इसके उपरांत विशेष टीम अमेठी उत्तरप्रदेश रवाना हुई, जहां पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया तो आरोपियों ने
बताय कि संयुक्त रूप से बड़े शादी समारोह में
उठाइगिरी करने के लिए अपनी मारुती स्विफ्ट कार से जाते और घटना अंजाम देकर तत्काल उस इलाके से दूर चले जाते हैं।

ऐसे दिया था वारदात अंजाम

सरगुजा पुलिस की पूछताछ में पर्पल आर्किड मे हुई घटना के सम्बन्ध में आरोपीतो ने बताया कि घटना दिनांक को राजगढ मध्यप्रदेश के बादल सिसोदिया एवं विधि से संघर्षरत बालक शादी कार्यक्रम में शामिल होकर उठाईगीरी की वारदात अंजाम देने के लिए शामिल हुए वहीं बाहर में अन्य दो सहयोगी आरोपित राजगढ़ मध्यप्रदेश के राजेश सिसोदिया व पंकज सिसोदिया बाहर कार के पास रहकर उठाईगीरी कर फरार हो जाने के लिए इंतजार कर रहे थें,।

इसी दरम्यान विधि से संघर्षरत बालक बच्चों एवं महिलाओ के बीच मे घुल मिलकर रुपयों से भरा बैग मौका देखकर उठाकर ले आया और सभी मारुती स्विफ्ट वाहन से बिलासपुर की ओर फरार हो गए, बीच रास्ते मे बैग खोलकर देखने पर बैग मे नगद 46000 रुपय मिला, जिसका बंटवारा उन्होंने आपस में करते हुए बैग को रास्ते में फेक दिया। इसके अलावा उन्होंने नागपुर महाराष्ट्र एवं जबलपुर मध्यप्रदेश मे उठाईगीरी की वारदातें अंजाम देने की जानकारी पूछताछ में दिया है।

बहरहाल मामले में सरगुजा पुलिस ने अपराध व अपराधीक गतिविधियों पर प्रभावी मौजूदगी से जुड़ी अपनी पहचान व सक्रियता को एक दफा फिर से प्रस्तुत किया है। वहीं दूसरी तरफ मामले मे गिरफ्तार विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह अभिरक्षा मे भेज दिया गया हैं, इनके कब्जे से नगद 29000 रुपय , 05 नग मोबाइल, घटना मे प्रयुक्त मारुती स्विफ्ट कार बरामद हुआ है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, अमित प्रताप सिंह, सतीश सिंह, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, बृजेश राय, संजीव चौबे, उमेश गुप्ता, इम्तियाज अली, अशोक यादव, विकाश मिश्रा शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!