सूरजपूर,नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम अभियान

सुरजपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल जी के निर्देशन में एंव समाज कल्याण विभाग के उप संचालक बी तिर्की के मार्गदर्शन में समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवी संस्थान द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र के द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला के विकासखंड,रामानुजनगर के ग्राम पंचायत गोविन्द पुर मांझापारा में किया गया।

जिसमें नशामुक्ति केंद्र के काउंसलर योगेश गुप्ता ने उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्त बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के द्वारा किए जा रहे नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम अभियान के बारे में बताते हुए नशामुक्ति केंद्र के बारे में विस्तार पुर्वक जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि नशा मुक्ति केंद्र छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

नशामुक्ति केंद्र में रहना खाना दवा सभी निशुल्क है।अगर कहीं भी कोई नशा पिडित मिले तो नशामुक्ति केंद्र को तुरंत जानकारी प्रदान करिए जिससे कि हम सभी उसकी नशा छोडवा सके।इस दौरान उपसरपंच प्रेमचन्द गुप्ता ने नशा त्यागने कि अपिल करते हुए नशा से होने वाली हानियों के बारे में बताया ।ग्राम पंचायत के पंच जवाहर गुप्ता ने आये हुए सभी छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा हम सभी गांव वाले नशा छोड़ना चाहते हैं।

छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के कार्यकर्ता हमारे गांव में हमेशा जागरूकता कार्यक्रम चलाते रहे जिससे धीरे धीरे नशामुक्ति हमारा गांव हो सके।इस दौरान छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा द्वारा नशामुक्ति के खिलाफ पंम्पेलट का वितरण किया गया।इस नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के कार्यकर्ता किशन कुमार, विकास विश्वकर्मा ,जितबंधन सिंह।

सहित ग्राम पंचायत के पंच रासबिहारी सिंह ,लल्लू जायसवाल,मनोज गुप्ता अखिलेश गुप्ता, शतीश जायसवाल ,विकेश जायसवाल , संतोष, संस्कार गुप्ता,गोलु ,संदीप, महेंद्र,भुवन सिंह,विक्की, वंश गोपाल, जीवन लाल, उमेश ठाकुर, लक्की संजय जायसवाल सहित काफी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!