सूरजपुर।प्रशिक्षण कार्यक्रम आम आदमी पाटी ने शुरू किया सदस्यता अभियान

सूरजपुर ।आम आदमी पार्टी ने शनिवार को सूरजपुर के साधुराम सेवा कुंज में अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सदस्यता अभियान को प्राथमिकता देते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद (पंजाब) एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक, संजीव झा, विधायक, दिल्ली एवं कोमल हुपेंडी प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित हुए। आम आदमी पार्टी के डॉ. संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन झंडा को घर-घर तक पहुंचद्मना है। सदस्यता अभियान प्रशिक्षण में मनेन्द्रगढ़, भरतपुर, बैकुंठपुर, प्रतापपुर, भटगांव, प्रेमनगर, अंबिकापुर, सीतापुर, लुंड्रा, सामरी, रामानुजगंज, जशपुर, पत्थलगांव, एवं कुनकुरी सहित 14 विधानसभा के लगभग 1000 पदाधिकारी एवं कार्यकर्तांओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, रवि जायसवाल, इरदोस तिर्की, हरिनारायण साहू, मिनी रामा, संगीता मरावी, संदीप सिंह, राजेश जगते, प्रियंका सिंह , संगीता मरावी, राजेन्द्र पासवान, सुरेन्द्र काशी, यदुवंश सिंह, जेठू सिंह सहित जिले के सभी कार्यकर्ह्म्द्मं उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!