सूरजपूर:जिला टास्क फोर्स पर्यावरण समिति बैठक सम्पन्न निकायों में हो डोर टू डोर कचरा संकलन… कलेक्टर

प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग्स एवं सिंगल यूज प्लास्टिक जांच की कार्यवाही के दिये निर्देश

सूरजपुर:!कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स, पर्यावरणीय समिति के सदस्यों की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में नगरीय निकायों द्वारा डोर टू डोर अपशिष्टों के संग्रहण एवं परिवहन,एस.एल.आर.एम. सेंटर एवं कम्पोस्टिंग शेड, प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग्स, ई वेस्ट के संग्रहण एवं रिसायकलिंग, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु लैण्ड फिल साईट, नगरीय निकाय क्षेत्रों से लुत्पन्न निर्माण एवं विध्वंस, निकाय क्षेत्र से जनित द्रव अपशिष्टों के उपचार व्यवस्था, ध्वनि प्रदूषण के रोकथाम, नगरीय ठोस अपशिष्टों के संबंध में शैक्षणिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों जिनमें स्थानीय ईको क्लब भी शामिल है के माध्यम से जन जागरण कार्यक्रम के संबंध चर्चा की गई।जिले के समस्त निकायों में अपशिष्टों के डोर टू डोर संग्रहण की व्यवस्था तथा संग्रहित ठोस अपशिष्टों को एस.एल.आर.एम. सेंटर में पृथक्कीकरण किया जाकर तथा द्रव अपशिष्टों को एफ.एस. टी.पी. के माध्यम से निपटान किया जाना बताया गया। जिले के समस्त स्थानीय निकायों द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग्स एवं सिंगल यूज प्लास्टिक की जांच की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी प्रकार जिला पंचायत द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत कुल 181 ग्राम पंचायत सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग्स के भण्डारण विक्रय एवं उपयोग के संबंध में मुनादी करायी गई है। दीवाल नारा लेखन एवं ट्रायसायकिल में लाउड स्पीकर लगाकर स्थानीय भाषा में सम्पूर्ण स्वच्छता संबंधी जन-जागरुकता का कार्य वृहद स्तर पर किये जा रहे है। निकाय क्षेत्र से जनित द्रव अपशिष्टों के निपटान हेतु सभी निकायों में एफ.एस.टी.पी. का निर्माण एवं दूषित जल उपचार व्यवस्था एस.ई.सी.एल. के माध्यम से स्थापित कराई गई है। ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण हेतु पुलिस प्रशासन सूरजपुर द्वारा समय-समय पर ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण हेतु जांच की कार्यवाही जाती है। जिले में संचालित चिकित्सा संस्थानों से निकलने वाले अपशिष्टों का निपटान अम्बिकापुर स्थित संयुक्त जैव चिकित्सा अपशिष्ट निपटान व्यवस्था के माध्यम से किया जाता है। जिले की 250 ईको क्लब स्कूलों का गठन पर्यावरण जन-जागरुकता का कार्य जिले के ईको क्लब स्कूलों के समन्वयक द्वारा कुशलतापूर्वक संपादित किया जा रहा है।

बैठक में क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी प्रकाष कुमार रबड़े, जिले की सभी स्थानीय निकायों के प्रमुख, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पुलिस प्रशासन एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!