सूरजपूर,मधुमक्खियों का हमला, मची अफरा-तफरी 13 लोग घायल, एक गंभीर सभी का ईलाज जारी

सूरजपूर,बिश्रामपुर : स्थानीय बस स्टैण्ड में यात्रियों के उपर मधुमक्खियों के हमला कर दिए जाने से अफरा-तफरी कर दिए जाने से एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। जिसमें से एक को गंभीरावस्था में मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिश्रामपुर में चल रहा है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैण्ड के पास बरगद के पेड़ में मधुमक्खियों के छत्ते हैं और उसके नीचे गन्ना रस इत्यादि के ठेले भी लगते हैं। शाम पांच के आसपास अचानक मधुमक्खियां उड़ने लगी और वहां आसपास बैठे यात्री व अन्य लोगों पर झुमट पड़ी। वहींग गंभीर रूप से आहत 17 वर्षीय किशोर राजवीर के पीछे दूर तक मधुमक्खियां लगी रही और किशोर •भाता रहा। उस दौरान आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए कपड़े से ढंककर उसे किसी तरह बचाया। इस घटना से पूरे बस स्टैण्ड में अफरा-तफरी का वातावरण निर्मित हो गया और लोगों में भगदड़ मच गई। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से आसपास के ठेला, गुमटी व्यवसायी भी भाग खड़े हुए। काफी देर के बाद जब मधुमक्खियों का आतंक समाप्त हुआ तो लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है। वहीं पुलिसकर्मी के भतीजे 17 वर्षीय किशोर राजवीर को गंभीरावस्था में मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में रेफर किया गया है। मधुमक्खियों के हमले से घायल लोगों के चेहरों व हाथ, पांव में मधुमक्खियों के काटने से सूजन आ गया है। चिकित्सकों ने बताया कि बिश्रामपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती सभी घायल मरीजों में सुबोध, प्रिंस, सहाना, अजान, गब्बर खान, प्रियांशु, सहीम, सोनू, रणवीर व अन्य सभी खतरे से बाहर हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!