जिले में तेज आंधी तूफान ने मचाई तबाही,कई मकानों के उड़े छप्पर तो कई बिजली के खंभे हुए धराशाई।

सूरजपुर- शनिवार को अचानक बदले मौसम ने जमकर तबाही मचाई है. तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश में कई घरों की छत उड़ गये. जगह जगह रास्ते में पेड़ गिरने से कई घंटों तक आवागमन अवरुद्ध रहा, साथ ही कई बिजली के खंभे भी धरासायी हो गए. अचानक आए आंधी तूफान से ग्राम पचीरा क्षेत्र के लोगों को काफी नुकसान हुआ है।दरअसल, शनिवार 27 मई को अचानक आंधी तूफान और बारिश के कारण जिला मुख्यालय सूरजपुर से सटे ग्राम पचिरा में दोपहर 3 बजे के बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगी. हवा के साथ बारिश भी होने लगी जिसकी चपेट में आने से गांव के लाल बहादुर यादव के कई पौधे गिर गए एवं घर के लगभग 35 सीट तूफान में उड़ गए उनके घर में जानवरों के रहने की जगह भी ध्वस्त हो गई् है।इसी तरह पचिरा के ही भुवनेश्वर कुर्रे संतोष कुर्रे धनेश्वर कुर्रे के मकानों में लगे सीट उड़ गए। गांव के प्राथमिक शाला का छत भी तेज हवाओं के सामने टिक नहीं सका। वही कई जगहों पर विद्युत खंभे गिर गए है.तो कहीं तार टूटकर नीचे जमीन में पड़ा है।जिसके कारण बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई है।अचानक आए इस आंधी के कारण ग्रामीणों को हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। ग्राम डेडरी व सलका मुख्य मार्ग में भी पेड़ गिर जाने से कई घंटों तक आवागमन बंद रहा। तेज हवाओं के साथ आई तबाही ने जिले के अधिकांश जगहों पर ग्रामीणों को भारी नुकसान पहुंचाया है।जिसके बाद अब ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
