सार्वजनिक स्थलों पर मंडराते आवारा पशु लोगों के जान के लिए खतरा- चंद्रदीप कोर्चो

सूरजपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला महासचिव चंद्रदीप कोर्चो ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी नरवा, गुरुवा योजना पूरी तरह से फैल हो चुकी है।सड़कों पर आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से बड़ी संख्या में लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है। बीती रात गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला महासचिव चंद्रदीप कोर्चो वाड्रफनगर से बसन्तपुर की ओर जा रहे थे तभी सकड़ पर बैठे आवारा पशुओं से टक्कर हो गई जिसमें कोर्चो के सिर,हाथ, पैर पर बहुत गंभीर चोट लगी है। इन आवारा पशुओ का आतंक सब्जी मंडी, से लेकर सड़क पर चल रहे लोगों तक में बना रहता है। इसी तरह गली मोहल्लों में भी जमावड़ा रहता है आवारा पशु झुंड में रहते हैं जो किसी पर अटैक करें तो बचना मुश्किल है। शहर में ज्यादा आवारा साँड़, एवं कुतो का झुंड रहता है शहरों में कुछ लोग ने गाय पाल रखें हैं लेकिन अधिकांश लोग दूध निकालने के बाद छोड़ देते हैं फिर चारे के तलास में इधर-उधर घूमते रहते हैं। आवारा पशुओं का आतंक प्रदेश के कई शहरों में फैला हुआ है आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में रखने की जिम्मेदारी नगर पंचायत, नगर पालिका की है लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं आवारा पशुओं के मालिकों पर अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं करते हैं जिसके वजह से इनके होशले भी बुलंद रहते हैं जिम्मेदार अधिकारियों से अपील है कि नगर में जितने भी आवारा पशुओं के झुंड सड़कों में घूमते रहते हैं उन सभी गायों को गौठानों में रखें। जिससे लोगों की जान बच सके।

Back to top button
error: Content is protected !!