जिले में विशेष शिविर का आयोजन 19 एवं 20 अगस्त 

द फाँलो न्यूज

सूरजपुर/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली का द्वितीय संक्षिप्त विशेष पुनरीक्षण के अन्तर्गत 19 एवं 20 अगस्त 2023 को सूरजपुर जिले के सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसमें प्रत्येक मतदान केन्द्र में बीएलओ एवं अविहित अधिकारियों द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए फार्म-6, फार्म-7, फॉर्म-8. फार्म-6 बी प्राप्त किये जायेंगे। इस हेतु मतदान क्षेत्र में व्यापक अचार-प्रसार किया जायेगा। भारत के ऐसे नागरिक जो 01 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेते है या किसी कारण से अभी तक 18 वर्ष के उपर की आयु होने के बावजूद मतदाता सूची में नाम नहीं जुडवाया है वे मतदान केन्द्र में आकर बीएलओ के माध्यम से नये मतदाता पंजीकरण हेतु फार्म का उपयोग करेंगे। इस हेतु ऑनलाइन पोर्टल Voter helpline Voter portal के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे विशेष शिविर का लाभ लेते हुए अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु फार्म 6 का उपयोग करें।

Back to top button
error: Content is protected !!