डाक्टर बताकर दुकान संचालक ने ठग लिए 37 हजार रुपए

सुरेंद्र कुमार साहू
सूरजपुर/रामानुजनगर – इन दिनों क्षेत्र में ऑनलाइन साइबर ठग काफी सक्रिय हो गए है जो लोगों को न सिर्फ अपना शिकार बना रहे है बल्कि उनकी मोटी रकम को पल भर में पार करने की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ठग इतने शातिर है कि किसी ने किसी बहाने लोगों को प्रलोभन का झांसा देकर अपना शिकार बना लेते है। कुछ इस तरह का मामला रामानुजनगर स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक के साथ हुई जहां अज्ञात व्यक्ति ने अपने आप को चिकित्सक बताकर उससे ३७ हजार की ठगी कर लिया। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। दुकान संचालक ने पुलिस को बताया कि अज्ञात नम्बर से उसके पास फोन आया जो अपने आपको बैकुंठपुर जिला चिकित्सालय का डाक्टर बताया और दुकान से पूर्व में दो पंखा खरीदने की बात बताई। साथ ही पंखा अच्छा होने के कारण दो और पंखा लेने की बात कही। चिकित्सक ने अपने स्टाफ को दुकान भेजने और उसे पंखा देने की बात कही और पंखा की कीमत का भुगतान ऑनलाइन करने की बात कही। दुकान संचालक ने दो पंखा की कीमत २५ सौ रुपये बताया जिसके बाद तत्काल चिकित्सक ने कहा कि गलती से २५ सौ की जगह में एक शून्य ज्यादा दब जाने से आपके खाता में २५ हजार रुपये चला है। २५ सौ रुपये काट कर शेष राशि २२ हजार ५०० रु वापस कर दो। इधर दुकान संचालक अपने फोन में मैसेज खोला तो २५ हजार का क्रेडिट मैसेज आया देख बिना खाता या बैलेंस जांच किए ही २२ हजार ५०० रुपये ठग को फोन पे कर दिया। इसके पश्चात पुनः चिकित्सक ने दवा वाले की जगह उसके खाते में गलती से खाता में १५ हजार रूपए चले आने पर रुपए वापस करने को कहा। मैसेज देख दुकान संचालक ने १५ हजार उसके खाता में डाल दिया।
इसी बीच पुनः १५ हजार रुपए जाने की बात दुकान संचालक को बताई तो संचालक को आशंका हुआ और जब अपना खाता चेक किया तो पता चला की उसके खाते में कोई राशि आई ही नहीं है।
धोखाधड़ी कर ठगी करने पर दुकान संचालक ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।
रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
