राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न
एग्री स्टैक पंजीयन प्राथमिकता के साथ कर के दिए निर्देश

सूरजपुर। कलेक्टर एस.जयवर्धन ने आज राजस्व विभाग के कामकाजों की समीक्षा की। उन्होंने अनुविभाग वं तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने न्यायालयवार राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उनके निराकरण के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी प्रकरण समय-सीमा के भीतर ही निराकृत किये जाये।बैठक में अभिलेख सुधार,नामांतरण,बंटवारा,सीमांकन,भूअर्जन,पट्टा,अभिलेख का दुरुस्तीकरण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। इसके अलावा बैठक के दौरान उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे की तहसीलवार जानकारी भी प्राप्त की वं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने एग्री स्टैक पंजीयन प्राथमिकता के साथ करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा,डिप्टी कलेक्टर,सर्व एसडीएम वं अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।