दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, गर्भवती होने पर fir दर्ज कराई…

द फाँलो न्यूज
सूरजपुर – रिश्तों का.नाबालिग भतीजी से चाचा ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तब पता लगा. लटोरी चौकी इलाके में चाचा भतीजी के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। चाचा द्वारा दुष्कर्म किए जाने से किशोरी के गर्भवती हो जाने से उजागर इस मामले में दुष्कर्म वं पाक्सो एक्ट की तहत अपराध दर्ज कर आरोपित चाचा को लटोरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित चाचा पिछले कई माह से अपनी 14 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म कर रहा था। इससे वह गर्भवती भी हो गई। घटना की शिकायत पीड़ित किशोरी ने लटोरी चौकी में कर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत की जांच एसडीओपी नन्दनी सिंह ने की। जांच में आरोप सिद्ध होने पर आरोपित चाचा के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा 376 (2) (ढ) व पाक्सो एक्ट के धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर लटोरी पुलिस ने आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।