तहसील साहू संघ की नवीन कार्यकारिणी गठित, राजेश बने अध्यक्ष

शशि जायसवाल ओडगी।

सूरजपुर। ओडगी। तहसील साहू संघ ओडगी की नई कार्यकारिणी का गठन ग्राम पंचायत धुर में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। सभी पदों पर निर्विरोध चयन के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को नई दिशा देने का संकल्प व्यक्त किया।चुनाव प्रक्रिया में राजेश साहू को तहसील साहू संघ ओडगी का अध्यक्ष चुना गया।पुरुष उपाध्यक्ष,अजय गुप्ता,महिला उपाध्यक्ष,प्रभा गुप्ता,संगठन सचिव,दीपक गुप्ता,महिला संगठन सचिव,आरती साहूअध्यक्ष चुने जाने के बाद राजेश साहू ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाना और समाज में जागरूकता बढ़ाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।राजेश साहू ने आगे कहा कि सभी पदाधिकारियों, सदस्यों तथा वरिष्ठजनों के सहयोग से समाज को संगठित और प्रगतिशील दिशा देने के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे।चुनाव प्रक्रिया में प्रभारी दिलीप साहू, पर्यवेक्षक सुनील साहू सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!