वाहन की चपेट में आकर निजी कर्मचारी की मौत

आमगांव ओपन कास्ट परियोजना में कोयला लोडिंग के दौरान हादसा मोहरलाल मानिकपुरी के पास मुंशी गिरी का काम करता था

सूरजपुर।बिश्रामपुर, एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की आमगांव ओपन कास्ट परियोजना में कोयला लोडिंग के कार्य में लगे पे लोडर वाहन की चपेट में आने से कोल्ड ट्रांसपोर्टर मृतक बृजभूषण राजवाड़े के निजी कर्मचारी बृजभूषण राजवाड़े की मौत हो गई। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की आमगांव ओपन कास्ट को योजना के एक नंबर कोल स्टाक में उक्त घटना घटित हुई । बता दें कि आमगांव ओपन कास्ट खदान से रोडसेल के जरिए अक्शन के कोयले का
परिवहन भी किया जाता है। शनिवार को भी रोड सेल के जरिए कोयले का परिवहन जारी था। ग्राम करंजी निवासी बृजभूषण राजवाड़े उर्फ बबल पिता सियाराम राजवाड़े 32 वर्ष कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम करने वाले मोहरलाल मानिकपुरी के पास मुंशी गिरी का काम करता था। बृजभूषण राजवाड़े आमगांव ओपन कास्ट खदान के एक नंबर कोयला स्टाक में लोडिंग की गिनती पर्ची में लिख रहा था। उसी दौरान रोड सेल का की मांग की है।कोयला ट्रकों में लोड कर रहे पे लोडर में दब जाने से गंभीर रूप से चोटिल हो गया था। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय सूरजपुर ले जाया गया। वहां से उसे अंबिकापुर रिफर कर दिया गया था। जहां संजीवनी हास्पिटल में उपचार के दौरान शाम करीब छह बृजभूषण राजवाड़े की मौत हो गई। बृजभूषण की मौत की खबर फैलते ही ग्राम करंजी के गवटिया पारा में शोक का माहौल निर्मित हो गया। इधर घटना से आक्रोशित मृतक युवक के स्वजनों ने मुआवजा समेत अन्य सहायता राशि प्रदान किए जाने की मांग की है। श्रमिक संगठनों ने खदान परिसर में हुई निजी कर्मचारी की मौत के कारणों की जांच करते हुए दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई
