स्थानीय भोला भवन में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक के बाद हुई प्रेस वार्ता

द फाँलो न्यूज

सूरजपुर।प्रतापपुर / शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम के निवास स्थल भोला भवन में जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक प्रदेश सचिव नवीन जयसवाल विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता व अन्य अतिथियों के आतिथ्य में आयोजित हुई, जिसमें प्रमुख रूप से राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने व अदानी मामले में जेपीसी गठित करने और आने वाले 2023 के चुनाव में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की के बारे में चर्चा हुई

जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गलत ढंग से हमारे सांसद राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करा दी केंद्र की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है अडानी मामले में जांच की मांग करने पर ज्योतिषी बनाने को तैयार नहीं हो रही है वही केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई बेतहाशा बढ़ गई है। इतिहास में पहली बार खाद्य सामग्री पर जीएसटी लगाया गया है, जिसके चलते देश की जनता महंगाई की आग से जुलस रही है। इसके खिलाफ खिलाफ कांग्रेस लगातार विभिन्न माध्यमों से केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध कर रही है। उन्होंने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत गोठानों का कायाकल्प किया जा रहा है। गौठान समितियों को भी सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने शराबबंदी के सवाल पर कहा की राज्य सरकार अपनी सभी घोषणा पत्र को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। बहुत सारे वादे पूरे भी हुए हैं। आज प्रदेश का हर वर्ग भूपेश बघेल के कामकाज से खुश है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी और रिक्त पदों और भक्त भर्ती के संबंध में कहा कि सरकार पीएससी, शिक्षाकर्मी सहित विभिन्न विभागों में भर्ती कराई है। आगे भी रोजगार की दिशा में सरकार उचित कदम उठा रही है।

जिलाध्यक्ष महेंद्र साहू प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण गुप्ता प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संभागीय अध्यक्ष त्रिभुवन सिह टेकाम जिला उपाध्यक्ष विजय साहू जिला महामंत्री मनोज साहू सोपारीलाल रजवाड़े ब्लॉक अध्यक्ष रामानुजनगर समरथ प्रजापति

ब्लॉक अध्यक्ष प्रतापपुर दिनेश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष सुरेश चक्रधारी जिला कांग्रेस महामंत्री रामकुमारी बाई जनती यादव बसंती देवांगन अनिल गुप्ता साजिद खान लालमन यादव अजय पटेल संजय गुप्ता कन्हैया देवांगन संजय गुप्ता विजय रजवाड़े प्रेम चक्रधारी

Back to top button
error: Content is protected !!