श्रीमद भागवत सप्ताह की तैयारियां जोरों पर, पुण्डरीक गोस्वामी होंगे कथा वाचक

सूरजपुर – नगर के हृदय स्थल रंगमंच मैदान में सेठ श्री हरद्वारीमल पारिवारिक धर्मार्थ न्यास के द्वारा श्रीमद भागवत कथा प्रसंग सप्ताह का आयोजन 8 से 14 सितम्बर तक किया गया है। इस दिव्य कथा ज्ञान यज्ञ का वाचन सुप्रसिद्ध भागवताचार्य श्री पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज श्री व्यासपीठ पर विराजमान होकर कथा का रसापान करायेंगे। पितृमोक्ष के पूर्व पारिवारिक सदस्यों के द्वारा श्रीमद भागवत कथा के आयोजन की तैयारियां जोरों पर है। न्यास के सदस्यों में सत्यनारायण अग्रवाल, नत्थूलाल अग्रवाल, भोला प्रसाद अग्रवाल,हरिराम अग्रवाल व प्रहलाद राय अग्रवाल ने बताया कि पूज्य स्व. मातुराम अग्रवाल, स्व. हीरालाल अग्रवाल, स्व. काशीराम अग्रवाल, स्व. हरफुलमल अग्रवाल, स्व. हरगोविंद राम अग्रवाल की पावन छत्रछाया में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 8 सितम्बर को सेवा कुंज से कथा स्थल तक भव्य व विशाल कलश यात्रा के साथ भागवत महात्मय प्रसंग से कथा प्रारंभ होगी। 9 सितम्बर को कुन्ती स्तुति, भीष्म स्तुति, शुकदेव आगमन, वराह भगवान अवतार एवं कपिलोपाख्यान, 10 सितम्बर को सती चरित्र, धु्रव चरित्र पुरंजननोपाख्यान, 11 सितम्बर को नृसिंह अवतार, गजेन्द्र मोक्ष, समुन्द्र मंथन, वामन अवतार तथा राम-कृष्ण जन्मोत्सव, 12 सितम्बर को नन्दोत्सव, माखन चोरी लीला, कालिया मर्दन व गोवर्धन उत्सव, 13 सितम्बर को यज्ञ पत्नियों पर कृपा, रासलील व रूकमणी मंगल के साथ अंतिम दिन 14 सितम्बर को सुदामा चरित्र, नवयोगेश्वर संवाद, अवधूतो उपाख्यान, कलियुग का वर्णन, शुकदेव जी की विदाई, परिक्षित मोक्ष, पुष्प होली, हवन, यज्ञ, पूर्णाहुति एवं भण्डारा होगा। रंगमंच मैदान में प्रतिदिन अपरान्ह तीन बजे से सायं छह बजे तक विशाल व भव्य संगीतमय कथा का श्रवण व रसापान करने की अपील सेठ श्री हरिद्वारीमल पारिवारिक धर्मार्थ न्यास के पारिवारिक सदस्यों ने की है। उल्लेखनीय है कि भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन कथा स्थल में भण्डारे का भी आयोजन किया गया है। श्रीमद भागवत कथा की तैयारियों को लेकर सदस्य सक्रिय हैं। वहीं आयोजन में सूरजपुर, अम्बिकापुर, रायपुर, भिलाई, रायगढ़, जबलपुर सहित अन्य प्रांतों से पारिवारिक सदस्य भागवत कथा में शिरकत करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!