युवा व्यवसायी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने 6 लोगो पर किया अपराध दर्ज

सूरजपुर। युवा व्यवसायी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने 6 लोगो पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का जुर्म दर्ज किया है।6 लोगो है।पुलिस अभी नाम का खुलासा नही कर रही है।पुलिस के अनुसार जांच अभी प्राथमिकस्तर पर है। मामला लेन देन व सट्टेबाजी से जुड़ा हो सकता है। नगर के होटल आदित्य में नेहरूपार्क के समीप के 35 वर्षीय हंसु उर्फ हंस राज अग्रवाल का शव बुधवार को फांसी पर झूलते मिला था।उसके पास सोसाइट नोट व रिवाल्वर भी बरामद किया गया है।पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।खुद एसपी आई कल्याण एलिसेला इस मामले पर नजर बनाए हुए है।पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद 6 लोगो पर धारा 306 का अपराध दर्ज किया है।मामले की विस्तृत जांच की जा रही है इसमें और लोगो की संलिप्तता हो सकती है।ऐसा पुलिस का मानना है।जो जांच के बाद स्पष्ठ हो सकेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!