देशी सिक्सर लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले1व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

द फाँलो न्यूज

सूरजपुर। रविवार को थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना मिली कि बाजारपारा चिकन मार्केट में अमन नाम का व्यक्ति देशी कट्टा लेकर लहराकर आने-जाने वाले लोगों को भय दिखाकर डरा-धमका रहा है।कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा बाजारपारा में घेराबंदी कर अमन कश्यप उर्फ कुनाल पिता स्व. मनोज कश्यप उम्र 23 वर्ष निवासी नावापारा सूरजपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से एक देशी सिक्सर रिवाल्वर को जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एएसआई अरूण गुप्ता, प्रधान आरक्षक लखेश साहू, आरक्षक राधेश्याम साहू, रामकुमार नायक, संत पैंकरा व लक्ष्मी नारायण मिर्रे सक्रिय रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!