धान का अवैध परिवहन करते पिकप व मिनी ट्रक जप्त

सूरजपुर अवैध धान परिवहन करने वालो पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आज धान का अवैध परिवहन करते एक पिकप और मिनी ट्रक को देवनगर क्षेत्र से पकड़ कर करीब १०० क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है। जप्त धान की कीमत करीब दो लाख रुपए बताई गई है। उक्त कार्यवाही रामानुजनगर तहसीलदार के द्वारा की गई है।