असमाजिक तत्वों का अड्डा बना कृषि मंडी स्थित धान खरीदी केन्द्र

& शाम ढलते ही परिसर में छलकता है जाम

सूरजपुर। अधिकारी सहित कर्मचारी नहीं दे रहे ध्यान जिले में धान खरीदी शुरू हुए एक पखवाड़ा हो गया है। इधर उपार्जन केन्द्र में भी हर रोज बढ़ी संख्या में किसान अपनी उपज बिक्री करने पहुंच रहे है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय कृषि मंडी स्थित धान खरीदी केंद्र में किसान अपनी उपज विक्रय कर रहे है। हैरानी बात तो यह है कि कृषि मंडी स्थित धान खरीदी केन्द्र अब असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। शाम ढलते ही न सिर्फ असामाजिक तत्व धान खरीदी र केन्द्र परिसर में एकत्र होते है बल्कि परिसर में ही जाम छलकाने लगते है। हैरानी की बात तो यह है कि परिसर में नशा खोरी की जाती है बावजूद इसके न तो अधिकारी और न ही कर्मचारी इस ओर ध्यान देते है जिससे धान चोरी होने की संभावना बढ़ गई है।कृषि मंडी सूरजपुर स्थित धान खरीदी केंद्र में 15 नवम्बर से धान खरीदी की शुरुआत हुई। क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी उपज खरीदी केन्द्र में बिक्री किया जबकि कई किसान अब भी,धान खरीदी केन्द्र में बिखरे शराब की बोतलें। आगे है सीसीटीवी पीछे नहीं,धान खरीदी केंद्र में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए है परन्तु परिसर के जिस हिस्से में असामाजिक तत्व बैठकर शराब पीते है उधर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है जिससे अपराधी प्रवृत्ति के लोग वहां बैठकर बेखौफ शराब पीते है।पांच पांच गोदाम लेकिन नहीं है स्ट्रीट लाइट कृषि मंडी में लगभग पांच गोदाम है और वहां के स्ट्रीट लाइट के बीस बाईस खंभे है परन्तु एक दो स्ट्रीट लाइट के अलावा कोई लाइट नहीं जलता। ऐसे में लाइट नहीं जलने से अधिकांश हिस्से अंधेरा होता है जिसका फायदा उठाकर अपराधी प्रवृत्ति के लोग वहां शराब पीते है और धान चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।खरीदी केन्द्र में अपनी उपज विक्रय करने पहुंच रहे है। लेकिन कुछ दिनों से अब,कृषि मंडी स्थित धान खरीदी केन्द्र असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। जहां शाम होते ही बड़ी संख्या में नशेड़ी परिसर में शराब पीने सहित अन्य नशा करते है। शाम होते ही परिसर में जाम छलकने लगते हैं जिन्हें रोकने वाला कोई भी नहीं है। अधिकारी या कर्मचारी इसे लेकर गंभीर नहीं है। बताया जा रहा है कि अपराधी प्रवृत्ति के लोग वहां शराब पीने के बाद धान खरीदी केंद्र से रात को धान चोरी करते हैं जिससे किसानों की मेहनत की कमाई चोरी होती है और सरकारी धान भी चोरी होता है। एफआईआर करवाता हूं।हाल ही में मेरा यहां ट्रांसफर हुआ है।
—————————————
परिसर की सुरक्षा के लिए मंडी में गेट लगवा दिया है। मंडी के अंदर धान खरीदी केंद्र में शराब पीने की जानकारी नहीं है। अगर असामाजिक तत्व परिसर में शराब पीते है तो उनके विरूद्ध जल्द ही एफआईआर करवाता हूं।
——————————————
विरेंद्र ठाकुर,कृषि मंडी सचिव सूरजपुर,लगाए गए है सीसीटीवी कैमरा,अपराधी प्रवृति के लोग धान खरीदी केन्द्र परिसर में शराब पीते है उन्हें रोकने के लिए सामने सीसीटीवी कैमरा लगाए गए है। सीसीटीवी कैमरा का जितना रेंज होगा उतना कवर करेगा।
—————————————
मुझे जबरदस्ती कृषि मंडी स्थित,धान खरीदी केन्द्र का प्रभारी बनाया गया है।मोहन राजवाड़े धान खरीदी केन्द्र

Back to top button
error: Content is protected !!