आनलाईन सुरक्षा वं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शशि जायसवाल 

सूरजपुर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिला वं बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा के तहत मंगल भवन भटगांव में आनलाईन सुरक्षा वं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इसके तहत बालिकाओं को इंटरनेट से जुड़े खतरों से सचेत रहने सोशल मीडिया उपयोग में सावधानी बरतने और साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए उनके बचाव के उपाय बताए। साथ ही साइबर टोल फ्री नं. 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई। यह सत्र वर्तमान समय में बालिकाओं के प्रति बढ़ते साइबर अपराधें ऑनलाईन धोखाधडी डेटा चोरी बैंकिंग जालसाजी जैसे खतरों के प्रति जागरूकता को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया।

वहीं महिला वं बाल विकास विभाग नवा बिहान संरक्षण अधिकारी श्रीमती इंद्र कुमारी तिवारी एवं महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला मिशन समन्वयक श्रीमती शारदा सिंह, सलोमी कुजूर एवं पूनम राजवाड़े द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अंतर्गत बालिका भ्रूण हत्याएं बाल विवाह घरेलु हिंसा सखी वन स्टॉप सेंटर टोल फ्री नं. 181,1098 वं किशोरी बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!