सुशासन दिवस पर जिले के किसानों को मिला खरीफ वर्ष २०१४-१५ एवं २०१५-१६ का बोनस
ऑडिटोरियम में आये प्रत्येक किसान के चेहरे पर दिखी खुशी

द फाँलो न्यूज
सूरजपुर – स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर आज धान बोनस राशि वितरण को लेकर सूरजपुर ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम रखा गया था । जिसमें नवनिर्वाचित श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री छत्तीसगढ़ शासन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थीं। इसके साथ ही जिले से भारी संख्या में कृषक भी ऑडिटोरियम स्थल पर उपस्थित थे। आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी कृषक खरीफ वर्ष २०१४-१५ एवं २०१५-१६ की लंबित बोनस राशि मिलने पर प्रसन्नचित मुद्रा में दिखाई दे रहे थे। सभी के चेहरों में खुशी के भाव थे, इसके साथ ही शासन के प्रति उनका बढ़ता विश्वास साफ उनके चेहरों में साफ़ दिख रहा था। मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उपस्थित कृषक जनों को संबोधित किया गया। जिसमें उन्होंने सबसे पहले तो कृषक बंधुओं को खरीफ वर्ष २०१४-१५ एवं २०१५-१६ के अंतर्गत मिलने वाले लंबित बोनस राशि के मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आज एक क्लिक में आप सभी के खातों में आपके मेहनत की कमाई राषि के रूप में आपके खाते में अंतरित हुई है। हमारी शासन ने जो वादा किया था उसे आज उसने निभाया भी है। किसानों के प्रत्येक अन्न का दाम उन्हें मिले इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है और इसके लिए शासन हमेशा सकारात्मक कदम उठायेगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम द्वारा जिले के किसानों को मिलने वाले बोनस राशि पर उन्हें बधाई दी गई। इसके साथ ही उन्होंने ऑडिटोरियम में उपस्थित जनों को सुशासन दिवस की शपथ भी दिलवाई। धान बोनस वितरण के लिए सभी ब्लॉकों में समितियों का गठन किया गया था। जिसके तहत ब्लॉक प्रतापपुर में ०९ समिति अंतर्गत खरीफ वर्ष २०१४- २०१५ में २७८५ किसानों को ६३७.३० लाख तथा २०१५- २०१६ अंतर्गत २१०३ किसानों को ३८५७० लाख राशि का वितरण किया गया। इसी प्रकार से ब्लॉक प्रेमनगर के ०९ समिति अंतर्गत खरीफ वर्ष २०१४- २०१५ में ३२९६ किसानों को ४८२-०९ लाख तथा वर्ष २०१५-२०१६ में २४९८ किसानों को ३६२७१ लाख, ब्लॉक भैयाथान शाखा विश्रामपुर के ०६ समिति अंतर्गत खरीफ वर्ष २०१४-२०१५ में २१९५ किसानों को ४२७-१५ लाख तथा वर्ष २०१५-२०१६ में १७३७ किसानें को ३६८८५ लाख, ब्लॉक सूरजपुर (शाखा लटोरी) के ०४ समिति अंतर्गत खरीफ वर्ष २०१४-२०१५ में १६८७ किसानों को ३८५०८ लाख तथा वर्ष २०१५-२०१६ में १५९४ किसानें को ३७१- ७३लाख, ब्लॉक भैयाथान के ०४ समिति अंतर्गत खरीफ वर्ष २०१४-२०१५ में २६४९ किसानों को ५३८.५५ लाख तथा वर्ष २०१५-२०१६ में २३८६ किसानें को ५१२०३ लाख, ब्लॉक ओड़गी के ०४ समिति अंतर्गत खरीफ वर्ष २०१४- २०१५ में ५५६ किसानों को ८३.८० लाख तथा वर्ष २०१५-२०१६ में ५११ किसानें को ७१.६९ लाख, ब्लॉक रामानुजनगर के०७ समिति अंतर्गत खरीफ वर्ष २०१४- २०१५ में ३९३४ किसानों को ६५९.९९ लाख तथा वर्ष २०१५-२०१६ में ३९७०किसानें को ६९९.३०लाख, ब्लॉक सूरजपुर के ०४ समिति अंतर्गत खरीफ वर्ष २०१४-२०१५ में ११७८ किसानों को १९८९९ लाख तथा वर्ष २०१५-२०१६ में १३६१ किसानें को २९३.७१ लाख राशि वितरण किया गया। कार्यक्रम में बाबूलाल अग्रवाल, अजय गोयल,श्रीमती सुमन सिंह, श्रीमती पुष्पा सिंह, थलेश्वर साहू, राजेश अग्रवाल,संस्कार अग्रवाल, कौशल सिंह,संदीप अग्रवाल, सुरेंद्र राजवाड़े, रामनारायण जायसवाल, श्रीमती बीना गुप्ता, कृषक जन,जनप्रतिनिधि व अधिकारी एवं कर्मचारीगण का उपस्थित थे।