कलेक्टर से मिले जिला वॉलीबाल संघ के पदाधिकरी वालीबॉल एकेडमी खोले जाने की मांग

सूरजपुर। जिला वालीबाल एसोसियेशन जिला अध्यक्ष अजय गोयल, सचिव रामश्रृंगार यादव उप पुलिस अधीक्षक, कोषाध्यक्ष राजनाथ गुप्ता ने कलेक्टर डा० रोहित व्यास से मुलाकात कर जिले की उपलब्धियां बताई और सूरजपुर में वॉलीबाल,एकेडमी खोले जाने की मांग की। संघ के पदाधिकारियों द्वारा जिले में वालीबाल संघ के द्वारा वर्ष 2014 एवं 2018 में सीनियर इंटर डिस्ट्रीक्ट महिला व पुरुष का सफलतापूर्वक आयोजन सहित अन्य गतिविधी व उपलब्धियों के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि वालीबाल के क्षेत्र में असीम संभावनायें है, स्कूल व कालेज स्तर से बहुत से बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न खेल आयोजनों में हुआ है। वालीबाल संघ के जिला अध्यक्ष अजय गोयल के द्वारा जिले में वालीबाल खिलाड़ियों के प्रोत्साहन, विकास व उपलब्धि हेतु सूरजपुर में वालीबाल एके डमी खोले जाने की इच्छा व्यक्त की गई। जिस पर कलेक्टर डा० रोहित व्यास के द्वारा खेल के बेहतर वातावरण बनाये जाने हेतु सकारात्मक चर्चा के साथ सहमति दी गई। वालीबाल ग्राउन्ड के जीर्णोद्धार व सुविधाओं के संबंध में चर्चा करते हुये डी०एम०एफ० मद से आवश्यक कार्यों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया।