प्रेमनगर:-तेज रफ्तार ने फिर ली एक जान,बोलोरो ने बाइक को मारी टक्कर युवक की मौत

सुरजपुर/प्रेमनगर।तेज रफ्तार से आ रहे बोलोरो वाहन ने बाइक के टक्कर मार दी है। टक्कर इतना जबरजस्त था कि बाइक में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना प्रेमनगर के ग्राम सलका का है। करीब 2-3 बजे दोपहर में प्रेमनगर के ग्राम महोरा निवासी धनेश्वर दास आत्मज उमेंद्र दास अडानी माइंस में काम करता था। घर से चावल दाल, साग सब्जी लेकर अपने बाइक सीडी डीलक्स से जा रहा था कि तभी ग्राम सलका के नव निर्मित पुल के पास पहुँचा था कि तभी अम्बिकापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बोलोरो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर इतना तेज था कि बाइक व बोलोरो वाहन के सामने के ख्च्चे उड़ गए। बोलेरो वाहन चालक ने बाइक सवार को करीब 200 मीटर तक बाइक घसीट दिया है। मौके पर ही बाइक चालक की मौत हो गई बोलोरो वाहन घटना स्थल से फरार हो गया है। आस पास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 में दी, एम्बुलेंस से प्रेमनगर अस्पताल लाया गया है। मृतक का 2 वर्ष की बच्ची है। घर वालो का रोरोकर बुरा हाल हुआ है। गाँव में मातम पसरा हुआ है।

Back to top button
error: Content is protected !!