निलंबित जिला शिक्षा अधिकारी किये गए बहाल

सूरजपुर जिले के ही बनाये गए प्रभारी
सूरजपुर हफ्ते भर पूर्व निलंबित जिला शिक्षा अधिकारी बहाल कर दिए गए है। वे फिर से सूरजपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बना दिये गए है । जिस मामले में उन्हें निलंबित किया गया था उस मामले की विभागीय जांच जारी रहेगी। राज्य सरकार ने हफ्ते भर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल को मिलेट्स आधारित खाद्य आपूर्ति किये जाने के कथित ३४ लाख के घोटाले के मामले में निलंबित किया गया था। मगर सूत्र बता रहे है कि जिस घोटाले की बात की जा रही है उसमें तो
भुगतान अभी हुआ ही नहीं है तो फिर घोटाला कैसा.. ?
इस बात को जब तथ्यों के आधार पर रखा गया तो राज्य सरकार बेक फूट पर आ गई और आनन फानन में जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल का निलंबन खत्म करते हुए उन्हें पुनः बहाल कर दिया गया है!
वह सूरजपुर में ही पदस्थ किया गया है।
यह जरूर है कि मामले की विभागीय जांच की बात कही गई है!
