भतीजे ने अपने चाचा पर किया जानलेवा हमला

सूरजपुर। ग्राम पटना में एक भतीजे ने जमीन विवाद पर अपने चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया है।जिससे उसे गम्भीर हालत में अम्बिकापुर रिफर किया गया है।बताया गया है कि गांव में स्थित खेत मे गेंहू की कटाई चल रही है।
45 वर्षीय हीरा प्रजापति का भतीजा कटे गेंहू को बार बार अपना बता कर ले जा रहा था।जिस पर हीरा ने आपत्ति जताई तो इससे नाराज बसन्त प्रजापति आज सुबह से पहले ही खेत मे जाकर बैठ गया और जैसे ही हीरा गेंहू लेने पहुँचा वैसे ही उस पर टांगी से वार कर दिया जिससे उसे सिर पर गम्भीर चोटें आई है।उसे सूरजपुर अस्पताल लाया गया था जहाँ उसकी हालत गम्भीर होने के कारण अम्बिकापुर रिफर कर दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!