सूरजपूर:बंद खदान से कोयला निकालने के दौरान मिट्टी धसकी, ग्रामीण की मौत@.!

सूरजपूर विश्रामपुर एसईसीएल की बंद ओपन कास्ट खदान में खुदाई कर कोयला निकालते समय मिट्टी धसक जाने से 33 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। शुक्रवार की देर शाम सूचना मिलने पर विश्रामपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। बताया गया कि भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम दवना निवासी बारेलाल परिहार पिता बीते छह जून को अपने ससुराल ग्राम कुमदा बस्ती आया था। शुक्रवार को सुबह वह अपने साला ओम प्रकाश एवं ससुराल गांव के ही भतीजे महेंद्र के साथ एसईसीएल की बंद ओपन कास्ट खदान तरफ लकड़ी काटने गया था। जहां वह और महेंद्र लकड़ी काटने के बजाय बन्द ओपन कास्ट खदान में कोयला चोरी के लिए ओवर वर्डन के नीचे बनाये गए गुफा नुमा स्थल में घुस कर खुदाई कर कोयला निकालने लगा। दोनो युवक अलग अलग स्थान में घुसकर कोयला निकालने लगे। इसी बीच ओमप्रकाश ने कहा कि उसे ससुराल जाना है और यह कहकर वह घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी वहां से चला गया था। उसी दौरान मिट्टी धसक जाने से वह दब गया और उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना महेंद्र ने गांव जाकर बारेलाल के ससुराल वालों को दी। सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल पहुंचे रामदास, कुंदन, परमश्वर व सुशील ने मिट्टी हटाकर बारेलाल को बाहर निकाला। तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। देर शाम मृतक बारे लाल के भाई छोटेलाल ने बिश्रामपुर पुलिस को उक्ताशय की सूचना दी। सूचना मिलने पर विश्रामपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर शनिवार को सुबह पंचनामा कर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव का पोस्टमार्टम कराया ।

Back to top button
error: Content is protected !!