महुआ शराब जप्त कर 11लोगों के विरूद्ध की गई आबकारी एक्ट की कार्यवाही।

सूरजपुर – पुलिस,अवैध कारोबार के विरूद्ध जीरो टारगेट की नीति अपनाते हुए नशे के कारोबार से जुडे लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही,मुखबीर का जाल बिछाए हुए है।जिले की पुलिस के द्वारा 11 प्रकरण में 11 लोगों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर 46 लीटर महुआ शराब जप्त किया है चौकी खड़गवां पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि अनिल बेक पिता सघनू बेक उम्र 30 वर्ष ग्राम जगन्नाथपुर के द्वारा अपने घर दुकान में अत्यधिक मात्रा में महुआ शराब बनाकर लोगों को बिक्री करने हेतु रखा है। खड़गवां की पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर विधिवत् कार्यवाही करते हुए अनिल बेक से 15 लीटर महुआ शराब जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। इसी क्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में सूरजपुर ग्राम कुसमुसी के बालेश्वर पैंकरा से 2 लीटर महुआ शराब, ग्राम पर्री के श्यामवली से 3 लीटर,चंदौरा ग्राम असनापारा के शिवभजन से 3 लीटर,झिलमिली,भारत पैंकरा से 4 लीटर,रामानुजनगर,हर्राटिकरा के जयप्रकाश तिर्की से 3 लीटर, जयनगर ग्राम द्वारिकानगर के संगीता बरगाह से 3 लीटर, प्रतापपुर ग्राम दुरती विजय से 3 लीटर, चांदनी,नावाटोला के चंदावती से 4 लीटर, ग्राम खैरा के देवनारायण से 3 लीटर व ग्राम मोहरसोप के रामकरण से 3 लीटर महुआ शराब कुल 46 लीटर महुआ शराब कीमत 6350 रूपये का जप्त आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!