राजस्व पदस्थापनाधीन कार्यरत भृत्य संवर्ग के कर्मचारियों की अन्तिम पदक्रम सूची जारी

द फाँलो न्यूज – सूरजपुर। छ०ग०शासन सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्त) नियम 1961 के नियम 10 वं 12 में निहित प्रावधानों के तहत जिला प्रशासन राजस्व स्थापना अन्तर्गत कार्यरत चतुर्थ श्रेणी दफतरी, माल जमादार वं भृत्यों की पदक्रम सूची दिनांक 01 अप्रैल 2025 की स्थिति में अन्तिम रुप से तैयार कर प्रकाशन सूची जारी कर दी गई है। पदक्रम सूची को कार्यालय में उपलब्ध जानकारी के आधार पर त्रुटि रहित बनाने का प्रयास किया गया है, किन्तु इसके वावजूद भी त्रुटि की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता, अस्तु प्रविष्टियों का मिलान कार्यालय में उपलब्ध सेवा अभिलेख से कराने के साथ ही सबंधित कर्मचारियों को टीप कराते हुए अपनी तथा सबंधित कर्मचारी की आपत्ति से इस कार्यालय को पत्र जारी दिनांक के 10 दिनों के भीतर अवगत कराने का कष्ट करें, ताकि अंतिम पदक्रम सूची का प्रकाशन शीघ्रता से किया जा सकें।
