फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लाखों रुपए हुए गायब

 

द फाँलो न्यूज

सूरजपुर। जिले समेत प्रदेश तक इन दिनों साइबर ठगी के मामले में कमी नजर आती नहीं दिख रही है वही लगातार आमजन इसके शिकार हो रहे हैं ऐसा ही एक मामला सूरजपुर के विश्रामपुर निवासी नीरज पाल सिंह के साथ हुई वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक हैं वह अपना चेक सूरजपुर के एक निजी बैंक में पैसे निकालने के लिए लगाया था बैंक बंद होने के बाद चेक का स्टेटस जानने उन्होंने गूगल से ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर निकाल और उस नंबर में फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर फ्रॉड ने बात किया और ओटीपी मांगने के बाद पीड़ित के खाते से 5 लाख 91 हजार ले उड़ा यह घटना इतनी जल्दी हुई कि पीड़ित को कुछ सोचने और समझने की लिए समय नहीं मिल पाया पीड़ित को इस बात का पता लगता तब तक उसके खाते से 5लाख 91 हजार फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी ने उड़ा दिया वही पीड़ित ने।

इस पूरे मामले की शिकायत सूरजपुर साइबर सेल से की है वही पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही की बात कह रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!