जंगल विभाग में जंगल राज…. अफसर का अपना अलगे भौकाल….
वन विभाग के अफसर का अपना अलगे भौकाल....

सूरजपुर रेंज के एक कर्मचारी के साथ अधिकारी द्वारा बेरहमी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि वन कर्मी ने कोरिया के एक विधायक वं पूर्व मंत्री के लिए रेस्ट हाउस खोल दिया था। जिससे अफ्सर इतने तमतमाये की कर्मचारी को उसकी पत्नी के सामने पीट दिया।चपदा के अशोक कुमार ने भैयाथान पुलिस को एक लिखित शिकायत दी है जिसमे उन्होंने बताया है कि वह भैयाथान में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी है। उनके साथ एक जंगल दरोगा दूबलाल यादव ने बिना पूछे रेस्ट हाउस खोल दिये जाने बात कहते हुए जमकर मारपीट की जिससे उसके पीठ व कलाई में चोटें आयी हैं।
कर्मचारी अशोक के अनुसार दरोगा द्वारा उसे बार-बार नौकरी से निकाल देने की भी धमकी दी जाती है। पुलिस को आवेदन देकर उसने न्याय की गुहार लगायी है।